मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसेगा और शिकंजा, वायरल ऑडियो-वीडियो की शुरू हुई फोरेंसिक जांच
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इन सभी आडियो और वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट श्रद्धा की वायस का मिलान कराकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इसके साथ ही साक्ष्यों का संकलन बहुत मजबूती के साथ कर रही है। हत्याकांड में पुलिस आरोपी मॉडल श्रद्धा उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के बयानों का मिलान भी करा रही है। बयानों का मिलान सीसी फुटेज, घटना के समय और प्रागनारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले उसके पड़ोसियों से किया जाएगा। हत्याकांड में श्रद्धा की नौकरानी और पड़ोसियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.