मॉडल श्रद्धा दुबे की मेडिकल जांच के दौरान भी कारस्तानी की कोशिश, स्टाफ ने पकड़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे अपने कारनामों को लेकर इस समय छाई हुई है। नागपुर से गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसे लखनऊ लाया गया तो मेडिकल के दौरान भी उसने एक कारस्तानी करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद स्टाफ ने उसकी कारस्तानी पकड़ ली। फिलहाल कोर्ट ने श्रद्धा दुबे के साथ ही उसकी बहन और ड्राइवर को दस दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुबह करीब दस बजे श्रद्धा को लेकर पुलिस की टीम हजरतगंज थाने पहुंची। यहां घंटों उससे पूछताछ हुई। इसके बाद शाम करीब चार बजे उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। भारी पुलिस बल श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को मेडिकल जांच के लिए लेकर अस्पताल पहुंची। श्रद्धा ने दुपट्टे से चेहरा ढक रखा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.