प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज। मॉडल शॉप जिन्हें अब तक अनुज्ञापी पूछ भी नहीं रहे थे, उनकी पांचवें चरण में खूब मांग हो रही है। लाउदर रोड की मॉडल शॉप पर 66 फॉर्म आए हैं। इस दुकान का लाइसेंस शुल्क 55 लाख रुपये हो गया है। यानी दुकानदार जो इसे लेकर वो साल में 55 लाख रुपये देगा, लेकिन आवेदन से विभाग को 33 लाख रुपये की आय हो चुकी है। अब दुकान से जो आय होगी वो अलग। वहीं, स्टैनली रोड की मॉडल शॉप पर 46 आवेदन आए हैं और महात्मा गांधी मार्ग की मॉडल शॉप के लिए 14 आवेदन आए हैं। सिरसा रोड 100 फॉर्म, खान चौराहा नैनी 97 फॉर्म, सरपतवा चौराहा आरकेपुरम मवैया रोड 60 आवेदन, राम नगर घसियारी 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- प्रदेश में 552 दुकानों के आवेदन से आबकारी ने कमाए 65 करोड़ रुपये इसके अलावा कई दुकानों के लिए 40 और 30 से अधिक आवेदन आए हैं।

हिंदी हिन्...