मॉडल शॉप का ताला तोड़कर 3.51 लाख की चोरी
बस्ती, जून 30 -- बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर स्थित मॉडल शॉप का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखा 3.51 लाख रुपये चुरा ले गए। चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य सामान भी उठा ले गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। संचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर संचालक व अन्य से बयान लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सुजिया गांव निवासी अभिनव पांडेय कोतवाली थानाक्षेत्र के डिड़ौहा चौराहे पर मॉडल शॉप चलाते हैं। रविवार को दुकान का ताला बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान मालिक ने अभिनव पांडेय को फोन कर सूचना दिया कि मॉडल शॉप की दुकान का ताला टूटा हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.