गोरखपुर, मार्च 8 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर मुख्य मार्ग स्थित एक मॉडल शॉप का ताला काटकर चोरों ने करीब 1.21 लाख रुपये नकद और शराब की दो बोतलें चोरी कर लीं। घटना शुक्रवार रात करीब 3:25 बजे की बताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सेल्समैन अशोक कुमार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। अंदर गल्ले में रखी नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक गुलाब चंद जायसवाल को सूचना दी। मालिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.