मॉडल विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
गोपालगंज, अप्रैल 28 -- गोपालगंज। जिले के 14 मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर साक्षात्कार एवं प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। कुल 24 पदों के लिए 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 अप्रैल से डीडीसी कार्यालय में स्लॉटवार आयोजित किया गया, जो मंगलवार को समाप्त हो गया। साक्षात्कार के बाद सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का गहन सत्यापन भी किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीडीसी ने अभ्यर्थियों से उनके विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। कुछ अभ्यर्थियों को बोर्ड पर प्रश्न हल करने के लिए भी कहा गया, जिसे उन्होंने प्रस्तुत किया। हालांकि कुछ प्रश्नों में अभ्यर्थी असमंजस में दिखे, लेकिन अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने उत्तर देने का प्रयास किया। अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.