दरभंगा, अप्रैल 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के चयन के लिए निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में ई-शिक्षा कोष के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। डीडीसी स्वप्निल के कार्यालय प्रकोष्ठ में सत्यापन एवं साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव एवं अन्य दावों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। बोर्ड, आकलन कार्य से संबंधित अंकों का प्रावधान केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए किया गया है, जो परीक्षक, मूल्यांकनकर्ता, केंद्र अधीक्षक, ऑब्जर्वर अथवा मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने कार्य का प्रमाणिक अभिले...