गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले में मॉडल विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में उप निदेशक रामानुज प्रसाद सिंह ने जिले के सभी 14 मॉडल विद्यालयों का दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, छात्र-उपस्थिति एवं संसाधनों की स्थिति का आकलन किया गया। आवश्यक सुधार के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। इस निरीक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार एवं नोडल अधिकारी आरपी सिंह भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.