मिर्जापुर, जून 17 -- मिर्जापुर। अमृत योजना के अंतर्गत नगर की पेयजल पुनर्गठन परियोजना में नगर पालिका के एक वार्ड को पेयजल की दृष्टि से मॉडल वार्ड बनाने का अतिमहत्वपूर्ण कार्य कार्यदायी संस्था की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। मॉडल वार्ड के रूप में चयनित पक्का पोखरा में लगभग 8.85 करोड़ खर्च होने के बाद भी योजना परवान नहीं चढ़ पाई। मॉडल वार्ड का कार्य 30 जून तक पूरा करने की अंतिम तिथि शासन से निर्धारित है, लेकिन कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी के चलते लक्ष्य तक पहुंचना काफी मुश्किल कार्य है। लेटलतीफी से नाराज जल निगम अर्बन शाखा के अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति करते हुए शासन को भेज दिया है। केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित अमृत योजना के अंतर्गत शहर के एक वार्ड को पेयजल की दृष्टि से मॉडल के रूप में विकसित किया ...