मॉडल रामपुर कॉलोनी में फिर एक्शन शुरू, अवैध रास्ते और पुल-पुलिया पुन: ध्वस्त
मुंगेर, जून 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर अंतर्गत रामपुर कॉलोनी में अवैध रास्तों और अस्थायी पुल-पुलिया को लेकर रेल प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में अवैध रास्तों को ध्वस्त किए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर लोगों ने बांस-बल्ला और चचरी लगाकर दोबारा आवागमन शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही जमालपुर वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्लूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल ने कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निदेश दिया। सीडब्लूएम के आदेश के बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग सक्रिय हो गया। आईओडब्लू दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में रेलवे कर्मियों की टीम ने रामपुर कॉलोनी और वलीपुर रोड के बीच बने अवैध रास्ते पर पहुंचकर बांस-बल्ला, चचरी और अस्थायी पुल-पुलिया को ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.