दुमका, नवम्बर 25 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, ग्राम स्तरीय प्रशासनिक संरचना एवं जनसहभागिता से विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरैयाहाट प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में हंसडीहा ग्राम पंचायत मुखिया आशा हेंब्रम, ग्राम प्रधान हंसडीहा सतवन सिंह, परखेता टुनटुन मरीक, गुंजन यादव तथा भारतीय स्टेट बैंक एवं केनरा बैंक हंसडीहा के प्रबंधक, चिकित्सा पदाधिकारी एवं विद्यालय के अनेक अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसके बाद विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.