गंगापार, जनवरी 25 -- मॉडल यूथ ग्रामसभा के अंतर्गत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मऊआइमा ब्लॉक के दो ग्राम प्रधान 28 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, जहां ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। मॉडल यूथ ग्राम सभा का यह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 28 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम, प्रगति मैदान में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4:25 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद से चयनित प्रतिनिधियों का विवरण भेजा गया है। प्रयागराज से चयनित दोनों जनप्रतिनिधि मऊआइमा ब्लॉक से हैं। इनमें ग्राम पंचायत मलाक बेला रहाईसपुर की प्रधान राधा देवी ...