मॉडल महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
सराईकेला, मई 21 -- खरसावां। सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विकास कुमार सिंह ने की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. रजनीत प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंडिकेट सदस्य शंभू ठाकुर मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. रजनीत प्रसाद ने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति सदैव से समावेशी एवं ज्ञान आधारित रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और व्यावहारिक विकास पर भी जोर देती है। उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली के ऐतिहासिक विकास और औपनिवेशिक शिक्षा व्यवस्था के प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.