बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बस्ती में बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों के साथ समन्वय व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्राधिकरण की चार सदस्यीय टीम ने किया। निरीक्षण दल ने संभावित बाढ़ प्रभावित तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तहसील हर्रैया के ग्राम बरसांव स्थित मॉडल बाढ़ शरणालय पहुंच कर वहां पर मौजूद सुविधाओं, राहत व्यवस्था एवं आपदा के समय शरणार्थियों के लिए की जानकारी ली। सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम जिनवां को राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार यह ग्राम 21 जुलाई को जलमग्न दर्शाया गया था, जबकि स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि गांव में 20 एवं 21 जुलाई दोनों दिनों में जलभराव एवं बाढ़ की ...