रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। पर्यावरण के अनुकूल गांवों में अब प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब बनेंगे। इसके लिए जिले से 100 तालाबों का चयन किया जाएगा। छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत मॉडल तालाब बनाने के लिए चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में 680 ग्राम पंचायत में एक हजार से अधिक राजस्व गांव शामिल हैं। ऐसे में तालाबों को प्लास्टिक अपशिष्ट और ग्रे वाटर मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायती राज विभाग ने मॉडल तालाब विकसित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के मुताबिक हर जिले के 100 तालाब अभियान से जोड़कर मॉडल स्वरूप में निखारे जाएंगे। अभियान को लेकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक की तरफ से सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.