काशीपुर, अगस्त 21 -- मॉडलिंग का झांसा देकर उत्तराखंड के काशीपुर में 11वीं की एक छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा का शव रामनगर रोड किनारे मिला। छात्रा की मां ने एक युवक पर मॉडलिंग कराने का झांसा देकर बेटी को बुलाने, उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह रामनगर रोड पर धनौरी गांव में सड़क किनारे छात्रा का शव दिखा। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को बताया। पुलिस को छात्रा के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले। आसपास के लोगों ने शव की पहचान 19 वर्षीय कांति पुत्री बुच्ची झा निवासी विशालनगर कॉलोनी जसपुर खुर्द के रूप में की। बताया कि दरभंगा बिहार निवासी छात्रा का परिवार पहले इसी क्षेत्र में किराये पर रहता था। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत...