पाकुड़, अप्रैल 6 -- मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में सोमवार को प्रधानाध्यापक पद का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। तत्कालीन प्रधानाध्यापक मो. सरफराज नाजरी का लातेहार जिला स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में तबादले के बाद उन्होंने नव पदस्थापित प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मो. सरफराज नाजरी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को साथ लेकर विद्यालय के विकास में योगदान दिया। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2012 को उन्होंने पीजीटी पद पर योगदान दिया था तथा 16 नवम्बर 2023 से वे प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में यहां कार्यरत थे। अब नेतरहाट में वे बायोलॉजी विषय के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देंगे। वहीं नव प्रधानाचार्य रमेश गोस्वामी ने कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.