मॉडल प्राथमिक विद्यालय कोटवा में मनाया गया मातृ दिवस
गौरीगंज, मई 9 -- संग्रामपुर। विकास क्षेत्र के मॉडल प्राथमिक विद्यालय कोटवा में शनिवार को मातृ दिवस भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं की आरती उतारकर जीवन भर उनकी आज्ञा का पालन करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि दीपक बरनवाल ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों के संस्कार व शिक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रधानाध्यापक अनिल मिश्र ने मां के त्याग और समर्पण को अतुलनीय बताया। सहायक अध्यापक अंबरीश जायसवाल, हनुमान शरण यादव तथा एजुकेटर शिखा मिश्रा ने भी बच्चों और अभिभावकों को मां के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.