मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण टीम गठित
दुमका, जुलाई 29 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका की अध्यक्षता में आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुमका एजुकेशन एंपावरमेंट प्रोग्राम के तहत विषयवार शिक्षकों की टीम का गठन किया गया है। इस टीम को मॉडल प्रश्न पत्र एवं उसके उत्तर का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। दुमका जिले से कुल 45 शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चयनित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अनुभवी शिक्षकों की सहभागिता से तैयार किए गए मॉडल प्रश्न पत्र विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में जिले के परीक्षा परिणाम को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.