भागलपुर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर किलकारी बाल भवन भागलपुर प्रमंडल के प्रांगण में आयोजित विज्ञान नवाचार पर आधारित विज्ञान मेला में इंटर स्तरीय सर सहाय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडल का विषय सौर ऊर्जा से दूषित एवं गंदे जल का शुद्धिकरण था। जिसे निर्णायक मंडल ने नवाचार और उपयोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्राओं में अंशु प्रिया, आंचल कुमारी, आरोही कुमारी एवं आयुषी कुमारी शामिल थीं। वहीं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं रूपा कुमारी, लूसी कुमारी, नियति कुमारी एवं मानवी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. रेखा कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.