जौनपुर, फरवरी 12 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में सीबीएसई की तरफ से संचालित सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पिलकिछा की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सातवीं की छात्राएं सेजल यादव ने प्रथम स्थान, वैष्णवी सिंह ने द्वितीय तथा रागिनी निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को स्कूल में होनहार छात्राओं का सत्कार कर हौसला अफजाई किया गया। स्कूल के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव ने छात्राओं का सत्कार करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत का काम करेगा। सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.