कौशाम्बी, जून 29 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में सोमवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं विषयगत समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ. हरिओम कुमार सिंह एवं वित्त नियंत्रक रवींद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो डॉ. एसएन सिंह, प्रबंधक तथा डॉ. विनोद कुमार, प्रधानाचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज (चंद्रशेखर ग्रुप संस्थान) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता चिकित्सा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, नवाचारपूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन एमबी...