मॉडल पंचायत भवन पर जल्द होगी लाइब्रेरी की सुविधा
गाजीपुर, मई 29 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां विकास क्षेत्र के खण्डवारी गांव सभा मे अब जल्द ही मॉडल पंचायत भवन में सरकारी लाइब्रेरी की सुबिधा जल्द होगी। प्रधान सावित्री गुप्ता ने शुक्रवार को मॉडल पंचायत भवन में निरीक्षण किया। अब यहां परीक्षा के लिए भर्ती से लेकर विद्यालयों में पढ़ाये जाने वाले सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध होंगी। चहनियां कस्बा से पास खण्डवारी गांव सभा मे मॉडल पंचायत भवन बनकर तैयार है। जहां अब यहां के बच्चो और युवाओं प्रतियोगी और स्कूली परीक्षाओं की तैयारी करने की सुविधा मिलेगी। सभी प्रकार की किताबें मुहैया कराई जाएंगी। प्रधान ने निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक अजय गुप्ता से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.