चंदौली, जून 11 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के ग्राम सभा खंडवारी में सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह ने बुधवार को सरकारी मॉडल पंचायत भवन का निरीक्षण किया। वहीं विकास कार्यों की हकीकत देखी। उन्होंने कार्यो पर संतोष जताया। खण्डवारी पंचायत भवन पर आयुष्मान कार्ड, फैमिली, आईडी कार्ड, कर्मयोगी डाट काम, स्वगणना आदि कार्यो के साथ लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। प्रधान सावित्री गुप्ता के देखरेख में बनी लाइब्रेरी में युवाओं की तैयारी के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी पुस्तकें रखी गई हैं। सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह ने मीटिंग सभागार कक्ष, लाइब्रेरी कक्ष, ग्राम पंचायत अधिकारी कक्ष, प्रधान कक्ष, लेखपाल कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष, निरीक्षण किया। कहा कि पंचायत भवन पर प्रत्येक दिन साफ सफाई रहे ताकि बच्चों को अध्ययन करने में किसी...