मॉडल पंचायतों के भ्रमण के लिए जिले से 43 सदस्यीय पंचायत प्रतिनिधिमंडल यूपी रवाना
गया, जुलाई 15 -- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत गया जिला पंचायत संसाधन केंद्र द्वारा आयोजित बिहार राज्य एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत बुधवार को गया जिले के 43 पंचायत प्रतिनिधियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस नीलेश कुमार और जिला पंचायत राज पदाधिकारी आदित्य कुमार उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यह एक्सपोजर विजिट चार दिनों का होगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की चयनित मॉडल पंचायतों का भ्रमण करेगा। भ्रमण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों को वहां संचालित विकास योजनाओं, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं, जल संरक्षण, ग्रामीण आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.