मॉडल तालाब और स्वच्छता योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं, अपशिष्ट प्रबंधन, मॉडल तालाब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य क्षेत्र में निवास सुनिश्चित करें और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में दो-दो तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही 'मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी' अभियान के तहत चयनित 100 तालाबों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन का कार्य 15 जून से पहले पूरा कराया जाए। बैठक में बताया गया कि जनपद में दूषित जल के पुन: उपयोग के लिए फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.