नई दिल्ली, जून 9 -- मिस गोरखपुर बनने के बाद मॉडलिंग की दुकान छोड़कर चाय दुकान खोलने वाली मॉडल चाय वाली यानी सिमरन गुप्ता के साथ लखनऊ में पुलिस से आधी रात विवाद हुआ है। पुलिस पर सिमरन गुप्ता से दुर्व्यवहार का आरोप लग रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी सिमरन को कपड़े पकड़कर जबरिया खींचकर कहीं ले जाना चाहती है। जबकि सिमरन पुलिसकर्मी की इस हरकत का विरोध करती नजर आ रही है। पुलिस ने सिमरन पर रात 12 बजे के बाद चेतावनी देने के बावजूद दुकान खोलने का आरोप लगाया है। गोरखपुर में ही मिस गोरखपुर चुने जाने के बाद सिमरन ने चाय को अपना करियर बनाने का फैसला किया था। उन्होंने गोरखपुर में ही मॉडल चाय वाली के नाम से स्टाल शुरू किया था। इसके बाद वह राजधानी लखनऊ आ गईं। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्टाल लगाया और काफी लोकप्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.