हरदोई, जून 10 -- हरदोई, संवाददाता। निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत चयनित मॉडल गोशालाओं, नंदी गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने की समय सीमा तय कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने 10 दिनों में सभी निर्धारित मानक पूरे करने के निर्देश जारी किए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने जिले में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों, मॉडल एवं नंदी गौशालाओं की वर्तमान स्थिति तथा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने गोवंश संरक्षण, आश्रय स्थलों की क्षमता, सीसीटीवी निगरानी और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से जुड़ी प्रगति से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड स्तर पर चयनित मॉडल गौशालाओं में भूसा घर, केयर टेकर कक्ष समेत आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।नंदी गोशालाओं में ...