मॉडल गांव सौंता स्योढ़ा, महुआ ब्लाक: अमृत सरोवर किनारे लगा बोर्ड बयां कर रहा हकीकत
बांदा, मई 26 -- खुरहंड। महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत सौंता स्योढ़ा को वर्ष 2023-24 में माडल गांव चयनित किया गया था। इसी वर्ष यहां तीन हेक्टेयर में फैले बड़ा तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित किया गया। करीब साढ़े 16 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया। मनरेगा से खुदाई में 11.95 लाख रुपये मजदूरी में खर्च किए गए। 4.95 लाख रुपये से प्रधान व सचिव ने तालाब की सुरक्षा के लिए फेंसिंग करवाई। भीटों का मोरमीकरण कराया गया। तीन घाट बनवाए गए। बेंच आदि डाले गए। इतना खर्च करने के बाद तालाब में पानी भरने की व्यवस्था नहीं की गई। यह भी पढ़ें- मॉडल गांव गिरवां, महुआ ब्लाक: अमृत सरोवर का कागजों में हुआ चयन, मौके पर नहीं कोई काम करीब तीन वर्षों में यह अमृत सरोवर देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया। फेसिंग के तार व ट्रीगार्ड तक गायब हैं,सिर्फ एंगल लगे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.