मॉडल गांव गिरवां, महुआ ब्लाक: अमृत सरोवर का कागजों में हुआ चयन, मौके पर नहीं कोई काम
बांदा, मई 26 -- गिरवां। महुआ ब्लाक की मॉडल ग्राम पंचायत गिरवां में धनई तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित किया गया था। इसमें वर्ष 2023 में पूर्व सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ध्वजारोहण भी किया था। तब से इस तालाब में एक तरफ का भीटा मनरेगा से बनवाया गया है और ध्वजारोहण का चबूतरा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब में जिम्मेदारों ने दस लाख रुपये से ज्यादा का बजट खर्च दिखाया है। जबकि मौके पर कोई काम ही नहीं हुआ। तालाब में कहीं से पानी भरने की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में करीब एक हेक्टेयर के इस तालाब में पेंदी में पानी बचा है। जबकि आधे से ज्यादा गांववासियों का गर्मी में यहां नहाने से लेकर मंदिर में दर्शन पूजन आदि का काम होता है। प्रधान प्रतिनिधि इमरान का कहना है कि तालाब के लिए कोई बजट नहीं आया। मनरेगा से एक लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.