मॉडल गांवों को फिर से बनाया जाएगा सुंदर-स्वच्छ, सर्वे होगा
बागपत, जून 15 -- बागपत। पंचायत राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलने और ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की मुहिम में जुट गया है। इसी कड़ी में विभाग ने जिले के सभी छह ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाली सभी 244 ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विशेष काम किया गया है। अब इन मॉडल गांवों को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और सुविधाओं से लैस करने के लिए विभाग नए वित्तीय सत्र 2026-27 में दोबारा से एक वृहद स्तर पर सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है।
सर्वे की तैयारी इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह जांचना है कि गांवों में विकास की वर्तमान स्थिति क्या है और आने वाले दिनों में वहां और किन नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता है। डीपीआरओ ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.