मॉडल कॉलेज में रक्तदान शिविर और पौधारोपण, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
चतरा, सितम्बर 30 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत, चतरा की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को मॉडल कॉलेज, चतरा में रक्तदान जागरूकता सत्र, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान जागरूकता सत्र से हुई। इसमें युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और रक्तदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।इसके बाद भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा के तकनीकी सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार स्वयं प्रथम रक्तदाता बने। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष दयाल और 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके मृत्युंजय कुमार सिंह को जिला युवा अधिकारी ने सम्मानित किया। मृत्युंजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.