दुमका, अगस्त 3 -- दुमका , प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत शनिवार को मॉडल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे की बुराइयों से बचने, खेल-कूद, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मेरी मार्गरेट टुडू ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि नशामुक्त समाज ही विकसित भारत की नींव है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही हम एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका सबसे अहम है क्योंकि यहीं से देश के भविष्य का निर्माण होता है। यह भी पढ़ें- केएनयू के ई-लाइब्रेरी सभागार में देखा गया लाइव प्रसारण प्रो. टुडू ने आगे कहा कि ...