चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज चतरा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें अमेरिका के वालथम स्थित प्रख्यात वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. शंकराचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मॉडल कॉलेज के साथ-साथ महिला महाविद्यालय चतरा, अन्नदा कॉलेज हजारीबाग तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. चन्द्रभूषण शर्मा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने डॉ. शंकराचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद उनका चतरा जैसे पिछड़े जिले के विद्यार्थियों को समय देना सराहनीय है। उन्होंने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।व्याख्यान के दौरान...