बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद की ग्राम पंचायतों को आदर्श, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्राम पंचायतों में चल रही नवाचार आधारित विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आधार सेवा केंद्र, ओपन जिम, खेल मैदान, हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे, जल संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्...