मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। मॉडल अस्पताल से एसेकएमसीएच तक मरीजों की कतार लगी रही। रविवार और सोमवार को गणतंत्र के दिवस के कारण ओपीडी बंद थी। मॉडल अस्पताल में सर्वर के काफी धीमा चलने से एक मरीज के रजिस्ट्रेशन में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा था। इस कारण सुबह से दोपहर तक मरीज कतार में ही खड़े थे। मंगलवार होने की वजह से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन में देरी होने पर कई बार मरीजों ने आक्रोश भी जताया। मॉडल अस्पताल के अलावा श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार लगी थी। इमरजेंसी भी मरीजों से भरी थी। कई मरीजों का इलाज जमीन पर लिटाकर किया जा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.