सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिला अस्पताल सदर अस्पताल स्थिम मॉडल अस्पताल में मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। डीएम के सख्त निर्देश के बाद एक्स-रे यूनिट को मॉडल अस्पताल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे अब मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही अस्पताल की ऊपरी सतह पर सिविल सर्जन कार्यालय का संचालन भी शुरु कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत बढ़ी है। हालांकि, इन सकारात्मक पहलुओं के बीच मॉडल अस्पताल में बुनियादी सुविधा की एक बड़ी कमी अब भी मरीजों और चिकित्सकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। अस्पताल में अब तक जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा अस्पताल अंधेरे में डूब जाता है। ऐसी स्थिति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.