मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर ,प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में सोमवार को सुबह 11 बजे सर्वर फिर ठप हो गया। इससे मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद हो गया। डेढ घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे सर्जर ठीक हुआ। इस बीच इंतजार में बैठे मरीजों ने कई बार हंगामा भी किया, जिसे सुरक्षा गार्डो ने शांत किया। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मॉडल अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ अधिक थी। मॉडल अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही सर्वर धीमा चल रहा था, लेकिन मरीजों का पर्चा धीरे-धीरे काटा जा रहा था। सुबह 11 बजे सर्वर पूरी तरह से ठप हो गया। जो मरीज काफी देर से अपनी बारी का इंतजार रहे थे, बेसब्र होकर हंगामा करने लगे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सर्वर डाउन रहने के कारण मरीज के साथ परेशान रहे स्वास्थ्य कर्मी सर्वर ठीक नहीं होने पर कई बुजुर्ग काउंटर पर ही शोर मचाने लगे...