मॉडल अस्पताल में लगातार तीसरे दिन डाउन हुआ सर्वर
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में बुधवार को तीसरे दिन भी सर्वर डाउन हो गया। दोपहर 12.30 बजे सर्वर काम करना बंद कर दिया। इसके कारण सुबह की पाली में इलाज कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कतार में खड़े लोगों का पर्चा नहीं कट सका। कई लोगों ने इसको लेकर आक्रोश भी जताया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़े लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे।बता दें कि मॉडल अस्पताल का सर्वर सोमवार से ही ठप हो जा रहा है। सर्वर ठप होने से इलाज के साथ एंटी रैबीज की सूइ लेने आये लोग भी बैरंग लौट रहे हैं। यह भी पढ़ें- मॉडल अस्पताल: स्लो सर्वर ने बढ़ाया मरीजों का दर्द मॉडल अस्पताल में बुधवार को सुबह से मरीजों की कतार लगी थी। दोपहर तक सर्वर ठीक चला, लेकिन इसके बाद यह ठप पड़ गया। दोपहर दो बजे तक सर्वर ठीक नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.