मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के मॉडल अस्पताल में बुधवार की देर रात एक वृद्ध महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, सफियासराय थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी मोहम्मद इलियास की पत्नी जुबैदा खातून को बुधवार को गंभीर स्थिति में मॉडल अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी में तैनात डॉ. असीम ने मरीज की जांच के बाद प्राथमिक उपचार शुरू किया और आवश्यक दवाएं दीं। हालांकि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.