मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में शुक्रवार को सर्वर के ठप हो जाने से मरीजों को दवा नहीं मिल सकी। कई मरीज बिना दवा लिए ही वापस लौट गये। मॉडल अस्पताल में दोपहर एक बजे दवा वितरण काउंटर का सर्वर अचानक ठप हो गया। इससे मरीजों को दवा मिलनी बंद हो गई। सर्वर के काम नहीं करने से मरीजों और दवा की एंट्री पोर्टल पर नहीं हो रही थी। सर्वर के ठप होने के समय दवा काउंटर पर काफी मरीज मौजूद थे।उधर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी इंटरनेट काफी धीमा चल रहा था, जिससे मरीजों का पर्चा कटने में देरी हो रही थी। यह भी पढ़ें- मॉडल अस्पताल में मरीजों को नहीं मिली दवा दवा काउंटर पर दवा नहीं मिलने से कई मरीजों ने हंगामा भी किया। हालांकि, सुरक्षा गार्ड ने उन्हें शांत करा दिया। मॉडल अस्पताल में कई दिनों से सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है। दो हफ्त...