मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के इलाज के नाम पर हेराफेरी हो रही है। मरीज के पर्चा में जिस डॉक्टर का नाम रहता है वे उनका इलाज नहीं करते हैं। बल्कि उनकी जगह कोई दूसरा डॉक्टर इलाज करता है। मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है। मरीजों का कहना है कि शाम की ओपीडी में यह खेल अधिक चल रहा है। एक मरीज ज्योति ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों उसके बच्चे का सिर फट गया था। इमरजेंसी के पर्चे पर जिस डॉक्टर का नाम था, उसकी जगह किसी दूसरे डॉक्टर ने बच्चे का इलाज किया। मरीजों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी रविवार के दिन होती है। शाम की ओपीडी में मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराना सबसे कठिन होता है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इस बारे में अस्पताल से जानकारी ली जाएगी। अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.