मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के नए आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद दोपहर 1.30 बजे मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों के गायब रहने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और आईसीयू तक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में है। निरीक्षण के क्रम में मॉडल अस्पताल में बेड पर चादर गंदी मिलने और साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर भी वह नाराज हुए। इमरजेंसी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा से छह महीने की इंस्पेक्शन रिपोर्ट मांगी। आयुक्त ने सर्जरी और मेडिसिन वार्ड में जाकर मरीजों से पूछा कि खाना कैसा मिल रहा है, दवा तो बाहर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.