मॉडल अस्पताल में तीन दिन बाद आया एंटी रेबीज
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में तीन दिन बाद बुधवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन आया। बीएमएसआईसीएल की ओर से भेजा गया 600 वाइल इंजेक्शन दोपहर एक बजे अस्पताल पहुंचा। ऐसे में सुबह से दोपहर तक इंजेक्शन लेने आने वाले मरीज को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, इसके बाद आने वाले मरीजों को इंजेक्शन लगाया गया। उधर, इंजेक्शन लेने के लिए एसकेएमसीएच में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। मॉडल अस्पताल के अलावा कई पीएचसी में भी एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.