मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए कोल्पोस्कोपी मशीन आई है। इसकी जानकारी जिला एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मॉडल अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जांच से इसे रोका और शुरुआती अवस्था में पहचाना जा सकता है। 30 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रत्येक महिला को नियमित सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग अवश्य करानी चाहिए। होमी भाभा कैंसर अस्पताल की डॉ. आकांक्षा और डॉ. अवंतिका अस्पताल में कोल्पोस्कोपी-गाइडेड बायोप्सी कर रही हैं। यदि किसी महिला को लगातार सफेद पानी आना, निचले पेट में दर्द या संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव (पोस्ट-कोइटल ब्लीडिंग) जैसी समस्याएँ हों, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पुरुष मरीजों के लिए अब तक शुरू नहीं हु...