मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददात। मॉडल अस्पताल में सोमवार की सुबह 10:30 से 11:30 तक ओपीडी ठप रही। सर्वर फेल हो जाने से अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज तक बंद हो गया। इसके साथ मरीजों को दवा मिलनी भी बंद हो गई। मॉडल अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार थी। सुबह आठ बजे जब ओपीडी खुली तो सर्वर और इंटरनेट धीमा चल रहा था। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन होने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद 10:30 बजे सर्वर पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद पर्चा कटना बंद हो गया। एक घंटा में मरीजों की कतार रजिस्ट्रेशन काउंटर से गेट तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- मॉडल अस्पताल में एक घंटा ठप रहा इलाज चारों काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार थी। सर्वर के बंद होने से कुछ मरीजों ने हंगामा भी किया। सर्वर ठप होने से दवा काउंटर पर मुसीबत बढ़ गई। दवा देना बंद कर दिय...