मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सर्वर धीमा चलने से दूरदराज से आने वाले मरीज हलकान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आने वालों को हुई। सर्वर धीमा चलने से मरीजों की लंबी कतार रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लग गई। सुबह 11.30 तक सौ से अधिक मरीज काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराने और पर्चा कटाने के लिए खड़े थे।मरीज सुनीता कुमारी ने बताया कि सुबह 9 बजे से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। कई मरीज थककर जमीन पर बैठ गए। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग की संख्या अधिक थी। बताया गया कि सुबह 9 बजे से ही सर्वर काफी स्लो चल रहा था, जिससे ऑनलाइन पर्चा बनाने में परेशानी आ रही थी। सोमवार को भी तीन घंटे तक सर्वर और इंटरनेट नहीं चलने से दोपहर तक मरीजों का पर्चा नहीं कट सका था। मंग...