कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिमॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ग्रिजली विद्यालय को 19 अंकों से हराकर अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया।इस शानदार जीत पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा, "जो पानी से नहाता है वह लिबास बदलता है और जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है।" उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कोच श्री अमित कुमार और सभी खिलाड़ी छात्राओं की कड़ी मेहनत व लगन को दिया।विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि यह जीत छात्राओं के परिश्रम, समर्पण और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप उन्होंने कहा...