कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया के मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ग्रिजली विद्यालय को 19 अंकों से मात दी। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि "जो पानी से नहाता है वह लिबास बदलता है और जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है।" उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कोच अमित कुमार और सभी खिलाड़ी छात्राओं की कड़ी मेहनत व लगन को दिया। स्कूल के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि यह जीत छात्राओं के परिश्रम, समर्पण और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप उन्होंने कहा, "मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।धैर्य और सही समय...