मॉडर्न पेंटाथलॉन में जेएसएसपीएस ओवरऑल चैंपियन
रांची, मई 18 -- रांची, संवाददाता। धनबाद में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026 में जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। साथ ही सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। बैथले प्रतियोगिता बालिका वर्ग अंडर-19 में आतासी कुमार ने स्वर्ण, मोनिका कुमारी ने रजत व चांदनी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-21 वर्ग में प्रिया उरांव ने स्वर्ण पदक जीता। बालक अंडर-21 में साहिल नायक ने रजत और राहुल नायक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।ट्रायथले प्रतियोगिता में भी जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेरसा चेस अकादमी के खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.